मैं घर पर अपने टॉन्सिल कैसे साफ कर सकता हूं?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 15:35

घर पर टॉन्‍स‍िल स्‍टोन से कैसे पाएं छुटकारा-

घर पर भी आप टॉन्‍स‍िल स्‍टोन से छुटकारा पा सकते हैं पर इसके ल‍िए आपको व‍िशेष सावधानी बरतने की जरूरत है और आपको इस बात का ध्‍यान रखना है क‍ि घर पर आप इलाज तभी कर सकते हैं पर जब आपको इसे करने का कॉन्‍फ‍िडेंस हो, स्‍टोन नजर आ रहा हो या आसानी से न‍िकाला जा सकता हो और आपको दर्द न हो,जानते हैं कुछ आसान उपाय-

ओरल इर‍िगेटर से हटाएंं टॉन्‍स‍िल स्‍टोन (Use oral irrigator)

टॉन्‍स‍िल स्‍टोन की समस्‍या से नि‍जात पाने के ल‍िए आप इर‍िगेटर का इस्‍तेमाल करें। ओरल इर‍िगेटर बाजार में या दवा की शॉप पर आपको आराम से म‍िल जाएगा। इसमें पानी स्‍प्रे करने का ऑप्‍शन होता है ज‍िससे आप मुंह की सफाई करते हैं पर ये मशीन टॉन‍िस स्‍टोन को भी न‍िकालने में मदद कर सकती है। अगर टॉन्‍स‍िल स्‍टोन आपको ज्‍यादा दर्द नहीं दे रहा है और शीशे में नजर आ रहा है तो इर‍िगेटर की मदद से स्टोन वाली जगह पर स्‍प्रे करें। फ‍िर कॉटन स्‍वैब की मदद से स्‍टोन को पकड़कर बाहर न‍िकाल लें। आपको बहुत ज्‍यादा प्रेशर देने से बचना है।

टॉन्‍स‍िल स्‍टोन हटाने के ल‍िए गरारे करें (Salt water gargle)

टॉन्‍स‍िल स्‍टोन को हटाने के ल‍िए आप नमक के गरारे करें, माउथवॉश या नमक को आप गुनगुने पानी में म‍िक्‍स करके आप टॉन्‍स‍िल स्‍टोन की समस्‍या से न‍िजात पा सकते हैं। टॉन्‍स‍िल स्‍टोन का सबसे आसान इलाज है, इसे करने से क‍िसी तरह का कोई नुकसान भी नहीं होता है। आपको केवल एक चम्‍मच नमक को गुनगुने पानी में घोलना है और गरारे करना है। इस प्रक्र‍िया से स्‍टोन जल्‍दी न‍िकल जाएगा।

एंटी-बायोटिक्स (Antibiotics to cure tonsil stone)

टॉन्‍स‍िल स्‍टोन को न‍िकालने के ल‍िए डॉक्‍टर आपको एंटीबायोट‍ि‍क्‍स खाने की सलाह भी दे सकते हैं। इससे बैक्‍टीर‍िया की संख्‍या को कम क‍िया जाता है और स्‍टोन बढ़ने की समस्‍या नहीं होती। अगर आप घर पर हैं तो आप टूथब्रश की मदद से भी टॉन्‍स‍िल स्‍टोन को न‍िकाल सकते हैं। वहीं अगर टॉन्‍स‍िल स्‍टोन नजर आ रहा है तो आपको कॉटन स्‍वैब की मदद से स्‍टोन को बाहर की ओर न‍िकाल लेना चाह‍िए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info